एसी नगर में अवैध निर्माण पर एफएमडीए का बुलडोजर चला
फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने बुधवार से एसी नगर के नाले की सफाई शुरू कर दी। इससे पहले टीम को बुलडोजर का रास्ता बनाने के लिए कुछ अवैध मकानों के आगे बने छज्जे तोड़ने पड़े। बुलडोजर की इस कार्रवाई को लेकर मौके पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसकी वजह से कार्रवाई रोक दी गई। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा, तब जाकर लोग शांत हुए। एफएमडीए का बुलडोजर देखकर एसी नगर के लोग सहम गए। जैसे ही नाले की तरफ जाने के लिए रास्ते में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो लोग भड़क गए। लोगों को लगा कि नेहरू कॉलोनी की तरह उनकी कॉलोनी को भी तोड़ा जा रहा है। जब माहौल गर्म होने लगा तो एफएमडीए की टीम ने भी कार्रवाई रोक दी और लोगों को समझाया कि वह लोगों के मकान तोड़ने नही आए हैं बल्कि नाला साफ करने के लिए आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.