एसी खराब होने पर यात्रियों ने ट्रेन रोककर किया हंगामा
चंदौली, सितम्बर 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार की देर शाम दादर गुवाहाटी एक्सप्रेस की एसी खराब होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। वही एसी ठीक न होने पर यात्रियों ने ट्रेन को रवाना होने पर चेनपुलिंग कर रोक दिया। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने एसी ठीक कर लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया। डिब्रूगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही दादर गुवाहाटी एक्सप्रेस का बी 5 का एसी खराब था। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर गुरुवार की देर शाम साढ़े सात बजे पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी शिकायत की। लेकिन एसी ठीक न होने के बाद भी ट्रेन को निर्धारित ठहराव के बाद रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्री भड़क गए और ट्रेन को चेनपुलिंग कर रोक दिए। इसके बाद हंगामा करने लगे। यात्रियों का कहना था कि डिब्रूगढ़ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.