मोतिहारी, अप्रैल 12 -- शंभूनाथ, मोतिहारी । गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रशासनिक उदासीनता से सदर अस्पताल का ब्लड बैंक एसी के अभाव में संकट से गुजर रहा है। स्थिति यह है कि समय पर सर्विसिंग नहीं होने के कारण ब्लड बैंक के कई एसी खराब हो गये हैं। इसके कारण ब्लड बैंक का एनलाइजर, ब्लड कलेक्शन रूम का मशीन खराब हो गया है। इसके अलावा ब्लड स्टोर रूम में एसी नहीं रहने के कारण फ्रिज भी गर्म हो रहा है। ऐसे में कभी भी फ्रिज बंद हो सकता है , जिससे इस फ्रिज में रखे ब्लड खराब हो सकते हैं। इस बात की संभावना को देखते हुए ब्लड बैंक के ऑपरेटर अरविंद कुमार ने त्राहिमाम संदेश ब्लड बैंक प्रभारी को दिया है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर नीरज ने इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को सूचना दी है। बताया जाता है कि गर्मी में सदर अस्पताल के अधिकारी से लेकर कर्मियों के रूम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.