फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- थाना रसलूपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में लगा एयरकंडीशन विवाद की वजह बन गया। एसी से निकलने वाली गर्म हवा से दूसरे भाई को परेशानी हुई तो उसने इसका विरोध किया। इस पर दोनों भाई लड़ने लगे। यह देख तीसरे भाई की पत्नी समझाने के लिए आई तो एसी लगवाने वाले भाई ने भाभी के साथ मारपीट कर दी। थाना रसूलपुर के 30 फुटा रोड निवासी निशा का कहना है कि उसके पति दिलशाद के दो अन्य भाई हैं। जो एक ही मकान में रहते हैं। आरोप है कि अनसार ने अपने कमरे में एसी लगवाई है। जिसकी गर्माहट अनवार के कमरे में जाती है। इसको लेकर अनवार एवं अनसार में विवाद हो रहा था। विवाद को बढ़ता देख कर निशा ने दोनों को समझाते हुए कहा कि आपस में विवाद न करो। आरोप है इस पर अनसार एवं उसकी पत्नी रूबी गाली देने लगी। गाली देने से मना किया तो अनसार के बेटे ने हाथ पकड़ कर...