लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ। पीड़ित यात्री तान्या सिंह पत्नी सौरभ सिंह, निवासी सेक्टर-8 फरीदाबाद, थाना सेक्टर-8 जिला फरीदाबाद, हरियाणा ने जीआरपी में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन के साथ बनारस से लखनऊ तक की यात्रा 14235 बनारस एक्सप्रेसकोच नंबर ए-1 के सीट नंबर 36 और 40 पर कर रही थी। लखनऊ में चारबाग स्टेशन पर जब उतरने लगी तो देखा कि मेरा बैग सीट के पास नहीं है। यह काले रंग का और चमड़े का था। उसे किसी ने चुरा लिया। बैग में आई पैड, डिजिटल घड़ी, सोना-हीरा युक्त इयररिंग, सोने का इयरिंग, वोटर और आधार कार्ड सहित 10 हजार रुपये और अन्य सामान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...