लखनऊ, अप्रैल 15 -- किराया तो एसी का ले लिया है, लेकिन यात्रा घुटन भरे कोच में कराई जा रही। ऐसी स्थिति में कोच में बैठना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसी टिप्पणियां विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों ने एक्स पर रेलवे से की है। यात्रियों को इस बात की सबसे ज्यादा नाराजगी रही कि बार-बार शिकायत के बावजूद एसी ठीक करने का सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन की एसी बोगी जी-3 के यात्री अमरजीत शर्मा ने रेलवे के एक्स पर शिकायत में कहा कि एक तो एसी काम नहीं कर रहा है, ऊपर से कोच में क्षमता से अधिक यात्री सवार हैं। हालात यह है कि भीड़ के कारण शौचालय तक जाना मुश्किल। घुटन में पसीने से तर होकर यात्रा मजबूरी बन रहा। मुंबई-बढ़नी एक्सप्रेस के यात्री वीपी ने थर्ड एसी कोच बी-2 का एसी ठीक से काम नहीं करने की शिकायत की। लखनऊ-छपरा एक्सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.