एसी कोच के दरवाजे टूटे, मच्छर और गर्मी से परेशान रहे यात्री
लखनऊ, मई 4 -- गर्मियों में जहां कई ट्रेनों में एसी फेल हो रहे हैं, वहीं कई ट्रेनों में एसी चलने के बावजूद यात्रियों को कूलिंग की सुविधा नहीं मिल रही है। कारण कि एसी कोच के दरवाजे टूटे हुए हैं, जिससे एसी की हवा का एहसास नहीं हो रहा। टूटा दरवाजा खुला रहने से कोच में मच्छरों की भरमार हो रही है। गर्मी और मच्छरों के कारण यात्री सो भी नहीं पा रहे हैं। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के एसी कोच एम-2 के यात्री डीएन सिंह ने कोच का दरवाजा टूटा होने की शिकायत रेलवे को एक्स पर की। कहा कि एसी की ठंडी हवा बाहर निकल रही है। खुले दरवाजे से मच्छर भी अंदर घुस रहे हैं। कोच के शौचालय और वॉश बेसिन में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे कोच में यात्री परेशान हो रहे, कोई सुनने वाला नहीं। मौर्य एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-5 के यात्री अमनाथ कुमार ने कोच के दोनों तरफ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.