एसी कोच की सफेद चादरों से यात्रियों में डर, रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान
गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे के वातानुकूलित कोचों में दी जाने वाली सफेद चादरों से यात्रियों को हो रही मानसिक असहजता के मुद्दे पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल के पत्र के बाद बोर्ड ने मामले को कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा के पास अग्रसारित कर दिया है। खंडेलवाल ने अपने पत्र में बताया था कि रात में मंद रोशनी के बीच बर्थों पर फैली सफेद चादरें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए डरावना माहौल बनाती हैं। कई यात्रियों को यह दृश्य अस्पताल या डरावने माहौल जैसा लगता है, जिससे सफर का आराम प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- एक जून से ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची होगी छोटी हल्के रंग की चादरों का सुझावखंडेलवाल ने सुझाव दिया है कि सफेद चादरों की जगह हल्के नीले, क्रीम या हल्के ग्रे रंग की चादरें द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.