शामली, जून 26 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में भारतीय स्टेट बैंक के समीप स्थित एक गली में घरों के बाहर लगे एसी के तार और पाइप काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार दोपहर भीषण गर्मी के चलते अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला शेखजादगान स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास वाली गली में कई घरों के एसी अचानक बंद हो गए। जब मकान मालिकों ने बाहर निकलकर जांच की तो एक युवक एसी के कटे हुए तार और पाइप लेकर जाता दिखाई दिया।मोहल्ला निवासी अक्षत जैन, राहुल जैन, दीपक जैन सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की जानकारी म...