हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में भोपाल कालोनी में एक मकान में एसी के कंप्रेशर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखे कपड़े, गद्दा, बेड, ड्रेसिंग टेबल और अन्य घरेलू सामान जल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी। जानकारी के अनुसार भोपाल कालोनी निवासी रविंद्र कुमार के घर में अचानक एसी के कंप्रेशर में शार्ट सर्किट हो गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते कंप्रेशर में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग तेजी से भड़क उठी। दुर्घटना के समय घर में रविंद्र कुमार की पत्नी डिंपल, बेटी वाणी, बेटा एकम और उनकी माता अनीता देवी मौजूद थीं। आग लगते ही घर के अंदर धुआं भर गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.