एसी के इनडोर में लगी आग, भागकर बचा परिवार, आगरा में दिल्ली जैसा हादसा टला
आगरा, मई 19 -- आगरा में प्रेम नगर उखर्रा (सदर) में दिल्ली जैसा भीषण हादसा टल गया। एक ज्वैलर्स के घर रविवार की शाम एसी के इनडोर में आग लग गई। चिंगारी देख परिजन घर से बाहर भाग गए। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। दो कमरे चपेट में आ गए। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में दहशत है। एसी चलाकर चैन से सोने वाले घबराए हुए हैं। आग का खतरा अब उन्हें डराने लगा है। दिल्ली के विवेक विहार में एसी में आग ने नौ लोगों की जान ले ली थी। दिलदहला देने वाली इस घटना ने देश वासियों को हिला दिया था। आगरा में उखर्रा रोड के प्रेम नगर में शिवानी ज्वैलर्स के मालिक विनीत वर्मा का परिवार रहता है। वह दुकान पर थे। घर पर पत्नी निशा वर्मा और तीन बच्चे मौजूद थे। बेटी नताशा ने बताया कि जैसे ही एसी ऑन किया उसमें अचानक चिंगारी निकलने लगी। वे घबरा गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.