हरदोई, मई 3 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला बंसी नगर निवासी रतनदीप अस्थाना ने एसी कूलिंग न करने की शिकायत दुकानदार से की तो मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रतनदीप 2 मई को शहर के मुन्नें मियां चौराहा स्थित एक कूलर की दुकान पर अपना एसी रिपेयर कराने गया था। जहां पर बताया कि एसी की कूलिंग ठीक से नहीं हो रही थी, जिसकी गैस इसी दुकान पर 18 अप्रैल को भरी गई थी। उसी शिकायत को लेकर वह दोबारा दुकान पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद राजन, जीएलओ समेत 5-6 अन्य लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.