सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान। गर्मी की शुरुआत के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मांग बढ़ने लगी है, लेकिन इस बार बाजार में खरीदारों को राहत नहीं, बल्कि महंगाई का झटका मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी जंग और उससे प्रभावित सप्लाई चेन का असर अब स्थानीय बाजारों तक साफ दिखाई देने लगा है। एसी, कूलर और एलईडी टीवी जैसे रोजमर्रा के उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी ने ग्राहकों के बजट को बिगाड़ दिया है। दुकानदारों का कहना है कि प्लास्टिक, कॉपर, इलेक्ट्रॉनिक चिप्स और अन्य पार्ट-पूर्जों की कीमत बढ़ने से कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ा है। स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पहले 30 हजार रुपये में मिलने वाला एसी अब करीब 35 हजार रुपये तक पहुंच गया है। यानी एक ही झटके में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.