कार्यालय संवाददाता, मार्च 21 -- ईरान समेत खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर भारतीय बाजार पड़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों की आवक कम होने से ये महंगे हो गए हैं। बिहार के कैमूर जिले में इलेक्ट्रिक आइटम 10 से 15 प्रतिशत और मोबाइल फोन एवं अन्य चीजों की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन चीजों की आवक 15-20 प्रतिशत कम हो गई है। भभुआ शहर के समाहरणालय पथ स्थित जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिक्स के प्रोपराइटर धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में एयर कंडिशनर और कूलर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को हो रही है। पूछने पर धर्मेंद्र ने बताया कि 20 हजार में बिकने वाला एसी अब 30 हजार में बिक रहा है। जबकि 12 हजार रुपये की कीमत वाला फ्रिज 13500 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह 10 हजार में बिक रहे कूलर की बिक्री अब 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.