एसी कूपे में बिना टिकट घुस आते यात्री
कानपुर, मई 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति एनसीआर के प्रयागराज मंडल सदस्यों की बैठक संकल्प हाल में हुई। समिति सदस्य जितेंद्र पांडे ने कहा कि गर्मी हो या सर्दी। हर मौसम में एसी सेकेंड और एसी थ्री कूपे में बिना टिकट यात्री घुस आते हैं। इन कोचों की हालत स्लीपर जैसी हो जाती है। इसके अलावा इन कोचों में आए दिन एसी फेल होते हैं। इन सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति सदस्य जितेंद्र पांडेय ने कानपुर से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की बात कही। अफसरों ने कहा कि अभी कोच की अनुपलब्धता के कारण सम्भव नहीं है। इस पर मांग रखी गई कि कानपुर से काठगोदाम तक गरीब रथ डेली की जाए। रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे हटाए जाएं और अनवरगंज स्टेशन के प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण हो।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.