लखनऊ, अप्रैल 7 -- वैश्विक तनाव के कारण गर्मियों में ठंडी हवा का आनंद लेना अब महंगा हो जाएगा। एयर कंडीशनर (एसी) निर्माता कंपनियों ने कच्चा माल महंगा होने, रुपये की कमजोरी के कारण कीमतों में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला किया है। वोल्टास, डाइकिन, ब्लू स्टार और एलजी समेत ज्यादातर बड़ी कंपनियों ने एसी के दाम 1500 से लेकर तीन हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कारोबारियों के मुताबिक 32 हजार रुपये की एसी 34 हजार रुपये की बिक रही है। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनियों ने कच्चे माल की लागत और सप्लाई चेन के खर्चों में निरंतर वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में 10-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों के मुताबिक पिछले काफी समय से बढ़ती लागत का बोझ खुद उठा रही थीं, लेकिन अब कीमतों में वृद्धि करना जरूरी हो गया है। क्योंकि कॉपर, एल्युम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.