नई दिल्ली, मार्च 6 -- गर्मियों की दस्तक के साथ काफी सारे लोग अपने एसी की सर्विसिंग करवा रहे होंगे। लेकिन घर आए सर्विसिंग वाले केवल एयर फिल्टर को धोकर बता देतें हैं कि सर्विसिंग हो गई। जबकि एयर कंडीशन की सर्विसिंग का मतलब केवल क्लीनिंग नहीं होता बल्कि इसके साथ ही एसी की और भी दूसरी चीजों को देखना होता है। सही तरीके से की गई सर्विसिंग से एसी की लाइफ लंबी होती है, कूलिंग बढ़िया होती है और साथ ही बिजली का बिल भी कम आता है। इसलिए जब भी सर्विसिंग के लिए बुलवाएं तो उनसे ये 5 सवाल पूछकर इन्हें ठीक जरूर करवा लें। कंटेंट क्रिएटर रिपुंजय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एसी सर्विसिंग से जुड़ी इन 5 बातों पर ध्यान देने के लिए बताया है। आप भी जान लें ये जरूरी बात.फिल्टर कंडेसर और एवैपोरेटर की सफाई कैसे होगी फिल्टर कंडेसर और एवैपोरेटर की सफाई कैसे होगी? सर्वि...