नोएडा, जून 4 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के 14वें तल के एक फ्लैट में लगे एसी में गुरुवार तड़के आग लग गई। कमरे में सो रहे दो लोग घबरा गए। सोसाइटी की टीम ने अग्निशमन टीम के पहुंचने से पहले ही आग को बुझाकर दोनों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। शुरुआती जांच में ओवरहीटिंग से आग लगने की आशंका जताई गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोसाइटी के टावर सात के 1404 नंबर फ्लैट में चंद्रभान परिवार संग किराये पर रहते हैं। उनके परिवार के दो सदस्य कमरे में बुधवार रात सो रहे थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद नोएडा में आग भड़की, आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में AC ब्लास्ट से हड़कंप; 2 लोग फंसे गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एसी की इनडोर यूनिट में पटाखे जैसी आवाज के साथ आग लगने लगी। देखते ही देखते कमरे में आग ...