एसी की आउटडोर यूनिट और पाइप चोरी
गाज़ियाबाद, जून 12 -- गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार में चोरों ने एक सैलून के बाहर लगी एसी की आउटडोर यूनिट और उससे जुड़े पाइप चोरी कर लिए। घटना छह जून की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रताप विहार निवासी अफाक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सैलून जीवन ज्योति अस्पताल के पास स्थित है। रोजाना की तरह छह जून की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह वह सैलून पहुंचे तो वहां बाहर लगी एसी की आउटडोर यूनिट और उससे जुड़े पाइप गायब मिले। यह भी पढ़ें- एसी की आउटडोर यूनिट और पाइप चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.