एसी का कंप्रेसर फटने से फ्लैट में आग लगी
नोएडा, मई 28 -- नोएडा। सेक्टर-50 स्थित एटीएस ग्रीन-2 के टावर नंबर एक के आठवें तल स्थित फ्लैट में गुरुवार को आग लग गई। एसी का कंप्रेसर फटने पर चिंगारी भड़की थी। सोसाइटी के अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई गई। एओए अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। अचानक से एसी का कंप्रेसर फट गया, जिसके चलते आग लग गई। इस बीच फ्लैट में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि सोसाइटी के अग्निशमन के सारे उपकरण बेहतर तरीके से काम रहे थे, जिसके चलते करीब 10 मिनट बाद आग पर काबू लिया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया चुका था। यह भी पढ़ें- 2026 में गलती से भी मत खरीदना यह AC, जानें Inverter मॉडल लें या Non-Inverter सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि एसी की नियमित सर्विस कराने की जरूरत है। साथ ही उसे समय समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.