सहरसा, जून 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। उमसभरी गर्मी‌ से लोग दिन के साथ रात को भी परेशान रहे। सुबह से निकली चिलचिलाती धूप के बीच उमसभरी गर्मी सूर्य अस्त होने तक जारी रहा। एसी जहां गर्म होने लगी है वहीं पंखा और कुलर गर्म हवा दे रही है। शनिवार को थोड़ी राहत मिली थी लेकिन रविवार से लगातार गर्मी काफी अत्यधिक रहा। घरों में उमसभरी गर्मी और बाहर तीखी धूप से लोग बैचेन रहे। हालांकि शाम होते ही हल्की हवा चलने लगी लेकिन गर्म हो चुकी धरती के कारण वातावरण गर्म रहा। जिसके कारण दिन के साथ रात को भी गर्मी से लोग परेशान रहे। सोमवार की सुबह से ही तापमान में बढोत्तरी रही। लगभग 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा। हालांकि दोपहर का पारा लगातार कई दिनों से लगभग 37 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उमसभरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। कामकाज के लिए घरों से बाह...