धनबाद, जनवरी 30 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। अदानी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री सिंदरी के मेन गेट से कुछ दूरी पर स्थित एक गुमटी के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सिंदरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान शिनाख्त में जुट गई। करीब दो- तीन घंटे के बाद शव की पहचान बलियापुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी ज्योति लाल हेम्ब्रम (43) के रूप में हुई है। सिंदरी पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के जीजा लक्ष्मण बेसरा को दी। तोपचांची थाना के ढांगी निवासी लक्ष्मण बेसरा ने बताया कि ज्योति लाल हेंब्रम विवाहित है। परंतु उसकी पत्नी मायके में रहती है। ज्योति अक्सर एसीसी प्लांट के आसपास के होटलों में कुछ काम कर अपना जीवन यापन करता था। शराब भी पीता था। संभवत: अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई। इस स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.