जमुई, दिसम्बर 10 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि जिला क्रिकेट लीग के तहत अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक लीग मैच में एसीसी पूर्णा बुकार ने शांति देवी बुकार को 6 विकेट से हरा दिया। बुधवार को टॉस शांति देवी क्रिकेट क्लब के द्वारा जीता गया और उन्होंने बैटिंग का निर्णय लिया। शांति देवी ने 20.02 ओवर में ऑल आउट होकर 61 रन बनाए। एसीसी की ओर से लक्की ने चार विकेट सौरव ने दो विकेट तथा रूद्र ने दो विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी की टीम को भी झटके लगे पर उसने मात्र 11.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया। उसकी ओर से जॉनसन ने 31 रन तथा रूद्र ने पांच रनों की पारी खेली। शांति देवी क्रिकेट क्लब बुकार के गेंदबाज सानू ने दो विकेट हासिल किया जबकि आयुष और निशांत को एक-एक विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चार विकेट लेने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.