छपरा, फरवरी 16 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पुरसौली पाण्डेय टोला गांव के देवी स्थान के पास खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एसीसी क्रिकेट क्लब आतानगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी क्लब इसुआपुर से एक विकेट से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन जिला पार्षद छविनाथ सिंह ने फीता काट कर किया। वहीं डॉ. ददन प्रसाद ने टॉस उछाला। इसुआपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 164 रन ही बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए आतानगर की टीम ने एक विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उपविजेता टीम के गोलू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। जदयू के जिला महासचिव पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, टूर्नामेंट के आयोजक रवि कुशवाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.