धनबाद, फरवरी 10 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने सोमवार को अडानी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री सिंदरी के प्लांट निदेशक पुष्पराज सिंह गौतम से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों सह पाठ्यक्रम कार्यक्रमों विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उद्योग, शिक्षा के आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान अडानी समूह की फ्यूचर एक्स प्रोग्राम के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के हजारों शिक्षण संस्थान और लाखों विद्यार्थी जुड़कर आधुनिक शिक्षा कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों का लाभ उठा रहे हैं। इस पहल को विद्यार्थियों के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस अवसर पर प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.