एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी को बंद नहीं करने की मांग पर पदयात्रा
चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले एसीसी अडानी सीमेंट कम्पनी झींकपानी को बन्द नहीं करने की मांग को लेकर झींकपानी से चाईबासा तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में पुराना उपायुक्त कार्यालय चाईबासा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि अगर यह कम्पनी बंद होती है तो बेरोजगारी बढ़ेगी और क्षेत्र का माहौल बिगड़ेगा। सभा को जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया सहित अन्य ने भी संबोधित किया। यह है मांग : एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी को बंद नहीं किया जाए। मजदूरों को कम से कम 26 दिन काम दिया जाए और गुमडा नदी में चेक डैम बनाकर सालों भर सिंचाई सुविधा प्रदान किया जाए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.