वाराणसी, मार्च 10 -- रामनगर। गोलाघाट में सोमवार को दो स्थानों पर एबीसी में आग लग गई। इससे लगभग दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रात करीब साढ़े 8 बजे बंद हुई सप्लाई 10 बजे नार्मल हुई। यहां रामनगर उपकेंद्र के अयोध्या फीडर से आपूर्ति होती है। बताते हैं कि उपकेंद्र के पीछे एसीबी जल गया। जिसके चलते एक फीडर से आपूर्ति लाइन बंद थी। वहीं, उद्यौगिक क्षेत्र फेस वन रात में आधे घंटे के लिए बिजली कटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...