एसीपी लाभ में देरी पर सफाई कर्मचारियों में नाराजगी
बरेली, जुलाई 23 -- एसीपी लाभ मिलने में हो रही देरी को लेकर सफाई कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जनवरी और जुलाई में मिलने वाले एसीपी लाभ के लिए समय से आवेदन करने के बावजूद कई सफाई कर्मचारियों की फाइलें विभाग में लंबित पड़ी हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेश शिंदे, महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों का आरोप है कि एसीपी की फाइलों के निस्तारण के लिए उन्हें बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। समस्या के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने कर्मचारियों की मांग का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.