गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में महिला एसीपी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई बाइट पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की। इस संबंध में विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।विजयनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिव प्रताप सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि हाल ही में थानाक्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए एसीपी कोतवाली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो बाइट साझा की थी, ताकि घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी आमजन तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महिला से अश्लील हरकत कर वीडियो वायरल करने ...