पीलीभीत, मई 3 -- पुरानी पेंशन योजना की बहाली किये जाने और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एसीपी पर तुरंत निर्णय लेने समेत तमाम मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया मुख्यमंत्री और डीआईओएस को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की एनपीएस कटौती का उचित रख रखाव न होने के कारण, उक्त धनराशि शिक्षकों के प्रान में प्रदर्शित नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के लंबित पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का हो निस्तारण एनपीएस से ओपीएस में सम्मिलित हुए शिक्ष...