एसीपी-एमएसीपी का लाभ जून के वेतन में जोड़कर देने की मांग
भागलपुर, अगस्त 22 -- भागलपुर। टीएमबीयू में तीन वर्षों से कर्मियों का एसीपी और एमएसीपी की राशि बकाया है। विवि में अधिसूचना जारी होने के बाद भी कर्मियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर टीएमबीयू के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ में आक्रोश है। सचिव सुधीर कुमार ने मामले को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन दिया है। उन्होंने जून 2026 के वेतन में बकाया तीन साल के एरियर के साथ एसीपी-एमएसीपी की राशि देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि उन लोगों की मांग पूरी नहीं होती है तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- नए शिक्षकों और कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.