एसीपी, वेतन विसंगति, कार्यभार को लेकर भड़के लेखपाल
गौरीगंज, जुलाई 27 -- गौरीगंज। संवाददाता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा गौरीगंज ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ ने तीन दिन के भीतर मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।संघ के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि लंबे समय से लेखपालों की विभिन्न समस्याएं लंबित हैं। 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले लेखपालों को एसीपी का लाभ देने, धारा 67(1) के मामलों को समय से न्यायालय में दर्ज कराने तथा प्रमाण पत्र जारी होने में हो रही देरी समाप्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा आईजीआरएस, फीडबैक और अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर बढ़ते कार्यभार को कम करने तथा लेखपालों से असंबंधित कार्य न लेने की मांग भी उठाई गई। लेखपाल संघ ने राजस्व संबंधी मामलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.