एसीजेएम सचिन कुमार बने प्राधिकार के सचिव
मधुबनी, अगस्त 7 -- मधुबनी। सिविल कोर्ट मधुबनी में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बनाए गए हैं। कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से पत्र जारी होने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उन्होंने डीएलएसए सचिव के रूप में कामकाज संभाल लिया। प्राधिकार के पूर्व सचिव संदीप चैतन्य को पटना हाईकोर्ट द्वारा सबजज प्रथम के रूप में नामित करने के बाद पद रिक्त हुआ था। जानकारी के अनुसार प्राधिकार के सचिव बनाए जाने के बाद सचिन कुमार एसीजेएम तृतीय के न्यायालय में लंबित मुकदमों की सुनवाई नहीं करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.