अररिया, मार्च 31 -- अररिया, विधि संवाददाता। न्याय मंडल अररिया के एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव मंडल कारा अररिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काराधीक्षक सुजीत कुमार झा मुख्य रूप से मौजूद थे। डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने मंडल कारा अररिया में काराधीन बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए । निरीक्षण के दौरान काराधीन बंदियों के रहने के सभी वार्ड, वाशरूम, सभी वार्डों में पानी की उपलब्धता, कारा अस्पताल, कारा में संसीमित बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, मुलाकाती कक्ष, वीसी की व्यवस्था, भोजनालय, महिला वार्ड, महिलाओं एवं उनके साथ रहने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं, काराधीन बंदियों के अध्ययन-अध्यापन का कार्य आदि का निरीक्षण किया। कारा परिसर, शौचालय, सभी वार्डों एवं नालों के साफ-सफाई पर ध्यान देने...