अररिया, नवम्बर 9 -- काराधीन बंदियों के रहने के वार्ड, वाशरूम, पानी की उपलब्धता, भोजनालय आदि लिया जायजा कारा अस्पताल व कारागत बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं की ली जानकारी अररिया, विधि संवाददाता। न्यायमण्डल के एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने शुक्रवार की शाम अररिया अररिया मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान काराधीक्षक सुजीत कुमार झा सहित लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के सभी पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। सीजेएम एवं एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के द्वारा जेल में काराधीन बंदियों से मुलाकात की गई तथा उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान काराधीन बंदियों के रहने के सभी वार्ड, वाशरूम, सभी वार्डों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.