एसीजेएम कोर्ट संख्या 9 का एक सप्ताह बहिष्कार का ऐलान
मेरठ, जुलाई 17 -- मेरठ बार एसोसिएशन ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कोर्ट संख्या 9 के पीठासीन अधिकारी आशुतोष प्रशांत शुक्ला के कार्य व्यवहार के विरोध में संबंधित न्यायालय का एक सप्ताह तक बहिष्कार करने का फैसला किया है। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि बार के सदस्य सुरेश पाल सिंह एडवोकेट के एक मुकदमे में न्यायालय ने छोटी धाराओं के मामले में 30 हजार के जमानती भरने का आदेश दिया था। इस आदेश के कारण आरोपी को अनावश्यक रूप से अधिक समय जेल में बिताना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने न्यायालय से परवाना भेजने का आग्रह किया, तो पीठासीन अधिकारी ने इनकार कर दिया। न्यायाधीश का कहना था कि पहले जमानतियों का सत्यापन किया जाएगा, उसके बाद ही रिहाई परवाना भेजा जाएगा। इस मामले को लेकर बार अध्यक्ष अनुज कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.