रांची, जनवरी 4 -- रांची। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय कार्यालय करमटोली में रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में पुरानी समिति को भंग करते हुए ओरमांझी प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें जगधन बेदिया को सर्वसम्मति से आदिवासी छात्र संघ, ओरमांझी प्रखंड समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आदिवासी छात्र संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-नियुक्त अध्यक्ष संगठन की नीति व उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्रहित में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएंगे। मौके पर संघ के विवेक तिर्की, आदिवासी कॉलेज छात्रावास यदुवंश के छात्र प्रमुख प्रकाश भगत, बिनोद उरांव, अमित उरांव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.