एसीएम तृतीय को एसडीएम फूलपुर के पद पर भेजा
प्रयागराज, जुलाई 18 -- उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रयागराज आगमन पर उनकी अगुवाई में देरी से पहुंचने वाले एसीएम तृतीय हीरालाल सैनी को फूलपुर भेज दिया गया है। उन्हें एसडीएम फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बुधवार रात प्रयागराज पहुंचे उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अगुवाई के लिए एसीएम तृतीय हीरालाल सैनी की ड्यूटी लगाई गई थी। मंत्री सर्किट हाउस पहुंच गए और प्रशासन से कोई नहीं आया था। जिसके कारण मंत्री नाराज होकर सर्किट हाउस से नैनी चले गए। डीएम सहित सभी तमाम प्रशासनिक अफसरों ने मान मुनव्वल किया तो मंत्री सर्किट हाउस लौटे। कार्यक्रम के बाद एसीएम तृतीय का ट्रांसफर फूलपुर तहसील कर दिया गया है। इस प्रकरण में डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि अन्य जिम्मेदारों को भी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.