धनबाद, मई 12 -- बासदेवपुर कोलियरी गोदाम में रविवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने एसीएम को चाकू का भय दिखाकर बंधक बना लिया और गोदाम से करीब 16 हजार रुपये मूल्य की कॉपर केबल लूट लिए। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब डेढ़ बजे दर्जनों अपराधी गोदाम का ताला तोड़ने के साथ दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे। अपराधियों ने एसीएम आशुतोष कुमार को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया और घंटों तक गोदाम में उत्पात मचाते रहे। घटना के बाद सोमवार सुबह प्रबंधन ने गोदाम में रखे वाहनों की कीमती सेल्फ मोटर समेत अन्य पार्ट-पुर्जों को निचितपुर कोलियरी शिफ्ट करना शुरू कर दिया। इंजीनियर राजीव ने बताया कि गोदाम से सिर्फ 29 मीटर कॉपर केबुल गायब हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये है। लोयाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...