बलरामपुर, फरवरी 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लैकमेल कर उनसे एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसीएमओ का आरोप है कि सम्बन्धित व्यक्ति उनके व पूरे विभाग के खिलाफ पिछले लम्बे समय से गलत और भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा था। साथ ही वह ब्लैकमेल करने की भी कोशिश कर रहा था। आजिज आकर एसीएमओ डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली देहात में तहरीर दी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव सीएमओ के अधीन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन्होंने कोतवाली देहात में तहरीर देकर यह आरोप लगाया कि दिवाकर कसौंधन पुत्र राम अवतार कसौंधन निवासी देवीपाटन तुलसीपुर उनके व विभाग के बारे...