एसीएमओ ने सोनोग्राफी सेंटर का किया निरीक्षण
आजमगढ़, अप्रैल 23 -- फूलपुर। स्थानीय कस्बे में संचालित जनता सोनोग्राफी सेंटर का बुधवार को एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से सोनोग्राफी सेंटर संचालित होने की शिकायत की थी। जांच के समय सोनोग्रफी सेंटर में मरीज और डॉक्टर नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि जिस समय जांच के लिए एसीएमओ पहुंचे थे, उस समय मरीज न होने के कारण जांच करने वाले डॉक्टर जा चुके थे। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान सोनोग्राफी सेंटर का पंजीकरण वैध पाया गया। यह भी पढ़ें- यूपीपीएससी में चयनित लोगों का किया स्वागत यह भी पढ़ें- बिना कारण बच्चेदानी निकाली तो होगी कार्रवाई, जांच टीम गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.