एसीएमओ ने लिया जेल अस्पताल का जायजा
संतकबीरनगर, जून 12 -- संतकबीरनगर। अपर मुख्य चिकित्साधिकारीडा. राम रतन और एपीडमोलाजिस्ट डा. मुबारक अली ने जेल का जायजा लिया। जेल अस्पताल की चिकित्सीय सुविधाओं के साथ साथ अस्पताल में भर्ती कैदियों से भी वर्ता की। कहा कि सब कुछ ठीक है। शासन से मरीजों को जो सुविधाएं मिल रही हैं वह दी जा रही हैं। जिले के जेल अस्पताल में पुराने स्टाफ को हटा दिया गया है। अस्पताल में किसी भी स्टाफ की मोनोपोली न रहे इसके लिए स्टाफ को रोटेट किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पताल में सब कुछ ठीक है। यह रूटीन जांच थी। नियमित अंतराल पर इस प्रकार की जांच होती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.