एसीएमओ ने प्राइवेट नर्सिंग होम के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
रायबरेली, जून 26 -- रायबरेली संवाददाता। लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग में जिले में खुले प्राइवेट नर्सिंग होमो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बछरावां में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे नर्सिंग होम में छापेमारी की। टीम ने प्राईवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों को सीएचसी में कराया। इसके साथ ही साईंराम नर्सिंग होम को सील करने के बाद एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश ने बछरावां थाने में हॉस्पिटल के अज्ञात संचालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। विभाग की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के बाद प्राइवेट नर्सिंग होम चलने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से चल रहे दो अस्पताल और तीन पैथालॉजी सील गुरुवार को सीएमओ डॉ नवीन चंद्रा के निर्देश पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.