शाहजहांपुर, जून 30 -- जनपद में संचालित पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने ददरौल ब्लॉक के गांव जमौर का भ्रमण कर हाउस-टू-हाउस पल्स पोलियो गतिविधियों का निरीक्षण किया। एसीएमओ ने टीम के सदस्यों से कहा कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा, एआरओ अंशुल शुक्ला, एएनएम अनुपमा, आशा अरुणा देवी, आंगनवाड़ी मधु व सुपरवाइजर आसिफ उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एसीएमओ ने पल्स पोलियो टीम का किया औचक निरीक्षण यह भी पढ़ें- राज्य स्वास्थ्य समिति की तीन सदस्यीय टीम ने किया जमालपुर पीएचसी का लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...