एसीएमओ ने छह और अवैध अस्पतालों को किया सील
कानपुर, मई 26 -- कानपुर देहात। डीएम के निर्देश पर एसीएमओ ने जनपद में संचालित छह क्लीनिकों का औचक निरीक्षण कर सील किया। छापेमारी की भनक लगने पर कई क्लीनिक व मेडिकल स्टोर संचालक अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा कर भाग गये। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने छह क्लीनिकों का औचक निरीक्षण करते हुए झोलाछाप चिकित्सकों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर मंगलवार को झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। औचक निरीक्षण से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर व बिना पंजीयन के कई क्लीनिक संचालक अपनी दुकानों के शटर, होर्डिग्स आदि उतारते दिखे। पुखरायां के यशोदा मेडिकल सेंटर, अहरौली मोड़ पुखरायां के हेल्थ केयर क्लीनिक, नोनापुर रोड के विनोद कुमार मेडिकल स्टोर, डा. हरिशंकर वैद्य आयुर्वेद, श्री प्रसाद आयुर्वेद आश्रम व काव्या क्लीनिक का निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.