एसीएमओ ने क्लीनिक पर छापा मारा, नोटिस जारी
रायबरेली, जून 3 -- जगतपुर,संवाददाता। कस्बे के ऊंचाहार रोड पर स्थिति एक प्राईवेट क्लीनिक पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा। टीम के छापेमारी से क्लीनिक संचालक व अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। क्लीनिक संचालक की ओर से कोई भी प्रपत्र ना दिखा पाने में असमर्थ संचालक को नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। समय से नोटिस का जवाब ना देने पर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वहीं टीम के द्वारा अचानक की गई छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ऊंचाहार रोड पर एक अवैध क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा, नौ को नोटिस उक्त क्लीनिक में मरीजों के इलाज के साथ पैथोलॉजी में जांच आदि की व्यवस्था थी। अवैध रुप से चल रहे क्लीनिक की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई। शिकायत की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.