सीतापुर, मई 9 -- पिसावां। पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसीएमओ डॉ. संजय श्रीवास्तव ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं का स्टॉक, लेबर रूम सहित एक्स-रे रूम और वैक्सीनेशन की व्यवस्था देखी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ दिवस के अंतर्गत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया। एएनएम वंदना देवी ने बताया कि ड्यू लिस्ट के सापेक्ष 13 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। आयुष्मान मित्र द्वारा 25 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया है। उसके बाद मूड़ा खुर्द में टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया। इसी दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष चौधरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- वीएचएनडी सत्र की मानिटरिंग कर पोर्टल पर करें फीड: डीएम यह भी पढ़ें- कोचस: सीएचसी में 163 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच यह भी पढ़ें...