मथुरा, अप्रैल 22 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमीरपुर का एसीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशाला, बीपीएम यूनिट, चिकित्सा अधिकारी कक्ष, महिला वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि का गहन निरीक्षण किया। वहीं बीसीपीएम अजय सोलंकी से आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जीरो पॉवर्टी कार्ड की जानकारी ली। बाबू श्वेता रावत से महिलाओं के भुगतान के बारे में चर्चा की। प्रयोगशाला में कार्यरत विवेक कुमार से लैब की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस सिसोदिया को साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए आदेश दिए। वहीं दो कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर गए थे। एसीएमओ ने कड़े निर्देश दिए हैं की सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यस्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। मरीजों से मधुर व्यवहार रखें एवं किसी भी शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.