गोपालगंज, मार्च 6 -- कटेया, एक संवाददाता। एसीएमओ सह सीडीओ डॉ. अरविंद कुमार राम ने शुक्रवार को कटेया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के प्रसव कक्ष, ओपीडी, ईसीजी कक्ष, एक्सरे कक्ष व शल्य कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार की व्यवस्था की भी समीक्षा की। आगत पंजी, निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी व ड्रग स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। डॉ. अरविंद कुमार राम ने अस्पताल कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.