एसीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का किया सघन निरीक्षण
शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ पीपी श्रीवास्तव द्वारा नगर के कई अल्ट्रासाउंड सेन्टर का निरीक्षण किया गया। उसी क्रम में सत्यानन्द अल्ट्रासाउंड, प्रतीक डाइग्नोस्टिक सेंटर कृष्णा हॉस्पिटल, अपोलो अल्ट्रासाउंड सेंटर, डॉ़ विवेक गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर आयुष्मान हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी मशीन क्रियाशील अवस्था में पाए गए। रजिस्टर में मरीजों का पूर्ण विवरण भरा हुआ था और सभी अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास दीवाल पर भ्रूण के लिंग जांच कराना दंडनीय अपराध है की चेतावनी पट्टिका लगाएं हुए मिले। एसीएमओ द्वारा निर्देशित किया गया कि अल्ट्रासाउंड कराने वाले व्यक्तियों का पूर्ण विवरण भर कर पंजिका को अपडेट रखा जाय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.